मेंहदावल। महिला को शादी का झांसा देकर दूसरे समुदाय का एक युवक भगाकर ओडिशा ले गया। उसके साथ शारीरिक संबंध बनाता रहा। जब वह युवक के घर लौटी तो उसके माता-पिता ने उसे स्वीकार नहीं किया। अब इस मामले में मेंहदावल पुलिस ने तीन आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज किया है।
मामला मेंहदावल थाना क्षेत्र के एक मोहल्ले का है। मेंहदावल पुलिस को दिए तहरीर में पीड़िता ने लिखा है कि गांव के ही अख्तर अली से शादी के बाद से ही प्यार करने लगी थी। उसके कहने पर वह उसके साथ ओडिशा चली गई। वहां अख्तर अली ने उसके साथ पति-पत्नी की तरह शारीरिक संबंध बनाए। लगभग पंद्रह दिन पहले उसे ओडिशा से बेलहर कला थाना क्षेत्र के एक मोहल्ले में लेकर पहुंचा। किराये के मकान में रखकर शादी का झांसा यौन शोषण करता रहा।
जब उसके घर मेंहदावल पहुंची तो उसके माता-पिता ने स्वीकार करने से मना कर दिया। प्रभारी निरीक्षक मेंहदावल सतीश कुमार सिंह ने कहा कि तहरीर के आधार पर केस दर्ज कर लिया गया है। संवाद