फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: न्यायालय के आदेश पर छह लोगों पर केस दर्ज

Tue, 04 Mar 2025 11:15 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
बखिरा। पुलिस ने न्यायालय के आदेश पर छह लोगों के खिलाफ मारपीट व जान से मारने की धमकी देने के आरोप में केस दर्ज किया है। वादी रामनयन का आरोप है कि 31 जुलाई 2024 को शाम छह बजे गांव के रामवृक्ष समेत आधा दर्जन लोग उसके घर पर आकर गाली देने लगे। मना करने पर उसे पीटने लगे।
विज्ञापन

जान बचाने के लिए वह घर में भागा तो आरोपी पीछा करते हुए घर में घुसकर उसे और बेटे शैलेंद्र को लात-घुसा व थप्पड़ मारने लगे। घर में रखे सामानों को तोड़ दिए।
शोर मचाने पर आसपास के लोगों के आ जाने पर जान बच सकी। मारपीट के दौरान ही आरोपी संजय ने कट्टा लहराते हुए जान से मारने की धमकी दी। डायल 112 को फोन करने पर पुलिस को आता देखकर आरोपी मौके से भाग गए।
विज्ञापन

घटना की जानकारी बखिरा पुलिस को देने के बाद भी पुलिस वाले रोजाना उसे थाने पर दौड़ाते रहे। आरोपियों के प्रभाव में आकर पुलिस ने उल्टे उसी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर दिया। एसपी को भी 28 अगस्त को रजिस्टर्ड डाक से पत्र भेजा, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई।
न्यायालय के आदेश पर पुलिस ने छह माह बाद आरोपी रामवृक्ष, बलराम, शंकर, श्रीकृष्णा, उर्मिला निवासी मलौली व संजय निवासी जनियाजोत थाना बांसी (सिद्धार्थनगर) के खिलाफ केस दर्ज किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें