फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: कोर्ट के आदेश पर जालसाजी करने के चार आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज

Mon, 25 Aug 2025 11:47 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
संतकबीरनगर। खलीलाबाद कोतवाली पुलिस ने कोर्ट के आदेश पर जमीन खरीदने के नाम पर जालसाजी करने के आराेप में चार लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया है। कोतवाल पंकज कुमार पांडेय ने बताया कि पीड़ित माया प्रसाद निवासी बिधियानी ने कोर्ट में दिए प्रत्यावेदन में बताया कि वह अनपढ़ व्यक्ति है और सिर्फ अपना दस्तखत कर लेते हैं। पारिवारिक आवश्यकता के लिए अपनी जमीन बेचने के लिए कई लोगों से कहे थे।
विज्ञापन

उनके प्रस्ताव पर अनीता देवी व हरिप्रसाद निवासी देवरिया गंगा जो घोरखल मोहल्ले में ही किराये पर रहते हैं आकर मिले और जमीन को देख कर उसे खरीदने पर सहमति जताई। दोनों पक्षों के बीच 37.50 लाख रुपये में सौदा तय हो गया। उक्त लोगों ने 12.50 लाख रुपये का भुगतान किया और कागजी कार्रवाई के नाम पर 2.50 लाख रुपये वापस ले लिए। शेष रकम के भुगतान के लिए हरिप्रसाद ने अपने एसबीआई खाता का चेक दिया और बैनामा होने के बाद बैंक में लगाने पर शेष रकम का भुगतान हो जाएगा।
8 फरवरी 2024 को उन्हें रजिस्ट्री कार्यालय के पास बुलाया। वहां उन्होंने त्रिभुवन नाथ व कपिलदेव के साथ षड्यंत्र करके तुरंत बैनामा करा लिया और स्टांप पेपर पर क्रेता अनीता ने लिख कर दिया कि आज की तिथि से तीन माह तक या उसके अन्दर बाकी रुपये विक्रेता को अदा कर देंगे, लेकिन उन्होंने भुगतान नहीं किया। जब वे तहसील में खारिज दाखिल करने के लिए आवेदन किए तो आपत्ति के लिए उन्हें नोटिस प्राप्त हुआ। तब उन्हें फरेब का पता चला तो उन्होंने आपत्ति दाखिल कर दिया। अब अरोपी उसे जानमाल की धमकी दे रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें