धनघटा। महुली थाना क्षेत्र के मोलनापुर स्थित बाजार में रविवार रात में दो दुकानों का ताला तोड़कर हजारों के समान और नकदी चोरी हो गई। दुकानदारों ने सूचना चौकी मोलनापुर को दी है। जमीरुन निशा पत्नी आलम ने बताया कि पुलिस चौकी मोलनापुर के निकट बाजार उनकी सौंदर्य प्रसाधन की दुकान है। रविवार रात में नौ बजे गुमटी बंद करके अपने घर चली गईं। सोमवार को दुकान खोलने पहुंचीं तो गुमटी का ताला टूटा हुआ था। महिला के अनुसार चोर दुुकान से एक हजार नकद, सौंदर्य प्रसाधन का सामान, चप्पल आदि चुरा ले गए। इसी तरह दुकानदार भिरकुट पुत्र मुन्नीलाल ने बताया कि उनकी जलपान की दुकान है। रविवार की रात बगल के मकान में सोया हुआ था। सोमवार की सुबह जब दुकान पर गया तो देखा कि चोरों ने छोटी अलमारी तोड़कर मिठाई आदि सामान उठा ले गए हैं। संवाद