फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: चिकित्सक और संचालक पर केस दर्ज, अस्पताल सील

Fri, 17 Oct 2025 12:45 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
विज्ञापन
प्रियम हॉस्पिटल उमरिया बाजार को सील करते स्वास्थ्य विभाग के अ​धिकारी:स्रोत स्वास्थ्य विभाग
विज्ञापन
धनघटा। उमरिया बाजार में स्थित प्रियम हॉस्पिटल के संचालक और डॉक्टर के खिलाफ पुलिस ने बृहस्पतिवार को केस दर्ज किया है। उसके बाद स्वास्थ्य विभाग की टीम ने अस्पताल को सील कर दिया। 14 अक्तूबर को ऑपरेशन के बाद प्रसूता की मौत हो गई थी।
विज्ञापन

बता दें कि धनघटा क्षेत्र के चपरा पूर्वी गांव के खाले पुरवा टोला निवासी ललई की पुत्री इंद्रावती (28) को प्रसव पीड़ा होने पर परिवार के लोग उमरिया बाजार में स्थित प्रियम अस्पताल में ले गए। इंद्रावती के पिता ललई के अनुसार डॉक्टर ने इंद्रावती का ऑपरेशन किया। ऑपरेशन के दौरान ही इंद्रावती की तबीयत बिगड़ गई। डॉक्टर ने 50 हजार रुपये की मांग किया। मौके पर 25 हजार रुपये देने के बाद बकाया राशि देने की मोहलत मांगी। ललई ने बताया कि बेटी इंद्रावती की हालत जब बिगड़ गई तो उसे गोरखपुर के लिए रेफर किया गया। रास्ते में उसकी मौत हो गई। ललई ने प्रियम हॉस्पिटल के डॉक्टर और संचालक को इंद्रावती के मौत का जिम्मेदार बताते हुए उनके विरुद्ध केस दर्ज करने के लिए थाने पर तहरीर दिया। थाना प्रभारी जयप्रकाश दूबे ने बताया कि तहरीर के आधार पर प्रियम हॉस्पिटल के डॉक्टर और संचालक के खिलाफ केस दर्ज किया गया है।
सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मलौली के अधीक्षक डॉक्टर जितेंद्र चौधरी का कहना है कि मौके पर अस्पताल का जांच किया गया तो कोई कागजात नहीं मिला और न ही डॉक्टर का पता चल सका। अस्पताल को पुलिस की मौजूदगी में सील कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें