दो लाख के जेवरात लेकर जालसाज फरार
- पुलिस ने चार अज्ञात लोगों पर दर्ज किया केस
संवाद न्यूज एजेंसी
बखिरा। नगर पंचायत बखिरा स्थित नौरों में करतब ठीक करने के बहाने महिला को बहला कर उससे दो लाख के जेवरात लेकर जालसाज फरार हो गए। सोमवार को पुलिस ने अज्ञात जालसाजों के खिलाफ केस दर्ज किया।
आसिया खातून ने बताया कि 29 अगस्त को साढ़े दस बजे दिन में मस्जिद के लिए चंदा मांगने आए चार लोगों को उसने आठ सौ रुपये नकदी दे दिया। उस समय घर पर कोई भी पुरुष सदस्य मौजूद नहीं था। उसी दौरान एक व्यक्ति ने करतब दिखाने की बात कही। डर कर उसने अपनी सारी परेशानी बता डाली।
इस पर उसने चार बड़े सोने के जेवर लाने की बात कही। जेवर मिलने पर उसने सबको घर से बाहर निकालकर जेवर को जमीन में गाड़ने को कहा व एक माह बाद जेवरात को बाहर निकालने की हिदायत दी। कहा कि एक माह बाद सारे करतब खत्म हो जाएंगे। जाते हुए अपना मोबाइल नंबर भी दिया।
30 अगस्त को परिवार के लोगों द्वारा जमीन की खुदाई करने पर जेवरात नहीं मिले, सिर्फ मिट्टी ही मिला। जेवरात नहीं मिलने पर वह बेसुध हो गई। जेवरात की कीमत दो लाख रुपये है।
एसओ अनिल कुमार सिंह ने बताया कि आसिया की शिकायत पर चार अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।