फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आठ पर लूट का मुकदमा दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
आठ पर लूट का मुकदमा दर्ज
विज्ञापन

- सात माह पूर्व नंदौर चौराहे पर दुर्गा प्रतिमा खंडित करने पर हुआ था बवाल
संवाद न्यूज एजेंसी
बखिरा। कोर्ट के आदेश पर बखिरा पुलिस ने जिला पंचायत सदस्य प्रतिनिधि समेत आठ लोगों पर मारपीट और लूट का केस दर्ज किया है। पुलिस मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

नंदौर निवासी देवेंद्र यादव का आरोप है कि वह दुर्गा प्रतिमा स्थापित किए थे। 15 अक्तूबर की शाम छह बजे वह अन्य दुर्गा प्रतिमाओं के साथ अपनी दुर्गा प्रतिमा भी विसर्जन के लिए पडरिया स्थित आमी नदी पर लेकर जा रहे थे। नंदौर चौराहे पर पहले से ही चौराहे की दुर्गा प्रतिमा खड़ी थी। मूर्ति को आगे ले जाने के लिए रास्ता देने के लिए कहा गया। प्रशासन के लोग भी रास्ता खाली करवा रहे थे। तभी अचानक महेंद्र चौधरी ने ट्रैक्टर की चाबी निकाल कर ड्राइवर अजय को मारने लगे। प्रशासन की मदद से मूर्ति रखा हुआ ट्रैक्टर नंदौर चौराहे से करीब 200 मीटर आगे जाने पर हरापट्टी निवासी दीनानाथ चौधरी व महेंद्र चौधरी, पवन चौधरी, विनोद चौधरी व नंदौर निवासी सोनू मोदनवाल, संदीप, दिलीप व हरापट्टी निवासी अशोक चौधरी ने जान से मारने की धमकी देते हुए गोलबंद होकर मूर्ति को तोड़ कर खंडित कर दिए। ड्राइवर अजय तथा रामकेश, प्रदीप व ओमकार को मारपीट कर घायल कर दिए। मूर्ति पर चढ़ाए गए करीब 30,000 रुपये भी उठा ले गए। एसओ अनिल कुमार ने बताया कि जिला पंचायत सदस्य प्रतिनिधि दीनानाथ चौधरी, महेंद्र चौधरी, पवन चौधरी, विनोद चौधरी, सोनू मोदनवाल, संदीप, दिलीप, अशोक चौधरी के खिलाफ मारपीट और लूट का मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें