सपा नेता जयराम पांडेय समेत 22 के खिलाफ केस दर्ज
संवाद न्यूज एजेंसी
मेंहदावल। बुधवार की देर शाम मेंहदावल पुलिस ने सपा नेता जयराम पांडेय समेत सात नामजद और 15 अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज किया। पुलिस ने यह कार्रवाई छुट्टा पशुओं को पकड़वाने के लिए जुटाई गई भीड़ को भड़काने के आरोप में की है।
नौलखा चौकी प्रभारी सुनील सिंह का आरोप हैं कि सपा नेता जयराम पांडेय के नेतृत्व में काफी संख्या में लोग बौधरा बाबा मंदिर के पास छुट्टा पशुओं को एकत्र करवाकर ब्लॉक व तहसील मुख्यालय ले जाने की तैयारी में थे। आम नागरिकों को भड़का रहे थे। सपा नेताओं ने धारा 144 का उल्लंघन और कोविड-19 के दिशा निर्देशों का पालन नहीं किया। सीओ राम प्रकाश ने बताया कि सपा नेता जयराम पांडेय, अशोक यादव, संतोष निषाद, जंगी निषाद, उमेश गुप्ता, विजय यादव, दयराम यादव समेत सात नामजद व 15 अज्ञात के खिलाफ धारा 144 के उल्लंघन और आपदा प्रबंधन अधिनियम के तहत केस दर्ज किया गया है।