मेंहदावल के बौधरा ताल के पास छुटूटा पशुओं को पकड़ने पहुंचे सपा नेता को पुलिस ने रोका।
- फोटो : KHALILABAD
सपा नेता और नायब तहसीलदार में हुई झड़प
- छुट्टा पशुओं को पकड़ने गए थे सपा नेता और किसान
संवाद न्यूज एजेंसी
मेंहदावल। सपा नेता जयराम पांडेय की अगुवाई में क्षेत्रीय किसान छुट्टा पशुओं को पकड़ने बुधवार को बौधरा ताल पर पहुंच गए। सूचना पर नायब तहसीलदार भी पुलिस के साथ पहुंचे और सपा कार्यकर्ताओं को रोक दिया। इसको लेकर सपा नेता और नायब तहसीलदार के बीच झड़प हुई। बाद में नायब तहसीलदार के आश्वासन पर लोग मान गए।
क्षेत्र के किसानों की फसलों को छुट्टा पशु नुकसान पहुंचा रहे हैं। सपा नेता जयराम पांडेय बुधवार को किसानों के साथ छुट्टा पशुुुओं को पकड़ने बौधरा ताल पहुंच गए। सूचना के बाद नायब तहसीलदार सुनील कुमार और एसओ प्रदीप सिंह के नेतृत्व में पुलिसकर्मी भी मौके पर पहुंच गए। इस दौरान छुट्टा पशुओं के प्रकरण को लेकर सपा नेता व नायब तहसीलदार के बीच झड़प हुई। नायब तहसीलदार और एसओ ने काफी समझाया तो लोग मान गए। नायब तहसीलदार ने किसानों को आश्वासन दिया कि जल्द ही छुट्टा पशुओं को पकड़वाकर गोशाला में पहुंचाया जाएगा। इस दौरान राजकिशोर यादव, पियारे यादव, विजय यादव, प्रमोद यादव, चर्तुभुजी निषाद, संतोष निषाद, अशोक यादव, रणजीत यादव, सूरज सिंह, कौशलेंद्र आदि मौजूद रहे।