फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: जानमाल की धमकी देने के मामले में युवक पर केस

Sun, 30 Jun 2024 12:11 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
- आरोपी युवक के खिलाफ पहले भी हो चुका है केस
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
बखिरा। क्षेत्र के एक गांव निवासी महिला ने युवक पर नाबालिग बेटी को जान से मारने की धमकी दी है। पुलिस ने शिकायत पर युवक पर केस दर्ज किया है।
महिला ने तहरीर में बताया कि नाबालिग बेटी के साथ हुए एक मामले में आरोपी युवक जेल में बंद था। जेल से छूटकर आने के बाद से युवक सुलह के लिए लगातार दबाव बना रहा है। सुलह नहीं करने पर आरोपी परेशान कर रहा है। आरोपी सचिन के खिलाफ छेड़खानी, जान से मारने की धमकी व आईटी अधिनियम में बखिरा थाने में केस दर्ज कराया था।
विज्ञापन

कुछ दिन बाद अक्तूबर माह में आरोपी सचिन वीडियो कॉलिंग व फोटो भेजकर तरह-तरह की धमकी देता है। केस खत्म नहीं करने पर जान से मारने की धमकी व बेटी के अपहरण करने की धमकी देता है। आरोपी युवक की धमकियों से परेशान होकर उसने बखिरा थाने में 11 जून को कार्रवाई के लिए तहरीर दिया, लेकिन उसे डांटकर भगा दिया गया। तभी से वह कार्रवाई के लिए थाने का चक्कर काट रही है, लेकिन कार्रवाई नहीं हुई। 21 जून को उसने एसपी को प्रकरण से अवगत कराया। पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर पुलिस ने आरोपी सचिन के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें