फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: रकम न चुकता करने वाली तीन महिलाओं पर केस

Fri, 30 Aug 2024 12:49 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
- नगर पंचायत हरिहरपुर की निवासी हैं तीनों आरोपी महिलाएं
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
धनघटा। महुली थाना क्षेत्र के कस्बा महुली निवासी एक स्वर्ण व्यापारी की तहरीर पर कोर्ट के निर्देश पर महुली पुलिस ने नगर पंचायत हरिहरपुर निवासी तीन महिलाओं के खिलाफ बकाया रुपया न देने और फोन पर वार्तालाप के दौरान केस में फंसाने की धमकी देने का केस दर्ज किया है।
विज्ञापन

महुली कस्बा निवासी सुरेश चंद वर्मा पुत्र राम दुलारे ने तहरीर में लिखा है कि वह महुली कस्बा में ज्वेलरी के नाम दुकान चलाते हैं। 16 जून 2023 को नगर पंचायत हरिहरपुर वार्ड नंबर आठ रंगपाल नगर निवासी आरती देवी पत्नी अरविंद, हरिहरपुर वार्ड नंबर दो निवासी अशरफा पत्नी जवाहिर व सिरसा पत्नी जोगेन्दर ने खरीदारी किया। 95,261 रूपये नीयत समय के लिए उधार लगाया था। समय पूरा होने पर जब उधार नहीं चुकता किया। पुलिस ने तहरीर पर तीनों महिलाओं के खिलाफ कोर्ट के आदेश पर केस दर्ज किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें