फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: युवती के मौत के मामले में सगे भाई पर केस

Wed, 07 Aug 2024 11:28 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
- 5 अगस्त को प्रताड़ना से तंग आकर प्रेमिका ने दी थी जान
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी

धनघटा। क्षेत्र के जिगिना गांव निवासी युवती की मौत के मामले में पुलिस ने घटना के दो दिन बाद दो सगे भाइयों के खिलाफ उकसाकर जान देने के लिए विवश करने पर केस दर्ज किया है।

सुभावती पत्नी पारस का आरोप है कि अनुराधा (20) की नहाते समय गांव निवासी युवक वीडियो बना लिया था। वीडियो को वायरल करने की धमकी देकर बेटी को ब्लैकमेल किया करता था। अप्रैल 2025 में बेटी की शादी तय हुई थी। जहां शादी तय हुई वहां पहुंचकर आरोपी ने बेटी की शादी को काट दिया। जानकारी हुई तो उलाहना लेकर उसके घर गई तो आरोपी युवक और उसके भाई ने मारने-पीटने की धमकी देकर घर से भगा दिया।
विज्ञापन


चार अगस्त को बेटी अनुराधा मोबाइल फोन पर बात कर रही थी, उसी समय उसका कथित प्रेमी घर में घुसकर बेटी के हाथ से मोबाइल छीन लिया। साथ ही धमकी दी कि अगर कहीं पर बात की तो वीडियो वायरल कर देंगे। पांच अगस्त की सुबह बेटी अनुराधा ने फंदे से लटक कर आत्महत्या कर ली। अनुराधा की मौत का जिम्मेदार गांव निवासी युवक और उसके भाई हैं।
विज्ञापन


पुलिस के मुताबिक जिगिना गांव निवासी अभिषेक और उसके भाई अनिकेत के खिलाफ जान देने के लिए उकसाने का केस दर्ज किया गया है। आरोपियों की तलाश की जा रही है, जल्द ही गिरफ्तार करके जेल भेजा जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें