संतकबीरनगर। पुलिस ने एक महिला के शिकायत पटीदार के खिलाफ केस दर्ज किया है। कोतवाल पंकज कुमार पांडेय ने बताया कि पीडिृता रुशबुन खातून निवासी गांव दरुआ जप्ती माफी ने अपने शिकायत में बताया कि उसके पति अब्दुल सज्जाक काम के वजह से मुंबई रहते हैं। वह अपने 2 साल के बेटे के साथ अकेले घर पर रहती है। पटीदार अब्दुल जब्बार उनके घर के दीवार पर जबरन पतरा रखे हैं। अब्दुल जब्बार की बीवी खैरुन्निशा अपने तीनों बेटों के साथ 25 सितंबर को शाम सात बजे उसका रास्ता रोककर खड़ी थी। जब वह रास्ते से हटने के लिए बोली तो उनका लड़का शमीम गालियां और जान से मारने की धमकी देने लगा। शमीम बार-बार मारने की धमकी देता है और दो तीन बार उसको मार भी चुका है। संवाद
दुर्गा पूजा देखने गए युवक के साथ मारपीट
संतकबीरनगर। मेंहदावल थाना क्षेत्र के धौरापार गांव में दुर्गा पूजा देखने गए युवक के साथ मारपीट के आरोप में पुलिस ने केस दर्ज किया है। एसओ सतीश कुमार सिंह ने बताया कि धौरहरा गांव निवासी पीड़िता शारदा ने पुलिस को दीशिकायत पत्र में बताया कि 27 सितंबर की रात 10 बजे उनका लड़का सचिन गांव में दुर्गा पूजा देखने गया था। वहां पर पहले से ही मार झगड़ा व विवाद की नियत से मौजूद हरदेव व उनकी पत्नी, सोनू व किशन, अनिल उनके पर को लोहे के कड़े, राॅड़ व पंच से गाली देते हुए हमलाकर दिया। जिससे बेटे का सिर फट गया। बेटे के अपने बचाव के लिए चिल्लाने पर आरोपी जानमाल की धमकी देकर फरार हो गए। संवाद
बीच-बचाव करने पर दबंगों ने युवक को पीटा
बखिरा। दुधारा थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत भीखाडाड़ के बढ़या लाला गांव में झगड़े का बीच-बचाव करने गए युवक को पीटने के आरोप में पुलिस नेे केस दर्ज किया है। एसओ राकेश कुमार सिंह ने बताया कि पीड़ित राघवेन्द्र कुमार निवासी बढ़या लाला ने अपने शिकायत में बताया कि वह 24 सितंबर की शाम लगभग 6:30 बजे अपने भाई को भोजन देने के लिए दुल्हीपार जा रहे थे। जब वह बढ़या लाला गांव पहुंचे, तो देखा कि विनय कुमार यादव, आनन्द यादव और एक अन्य युवक आकाश यादव लाठी-डंडों से लैस होकर एक व्यक्ति को बेरहमी से पीट रहे थे। उसके बीच में हस्तक्षेप करने पर आरोपी भड़क उठे और उस पर हमला करके उसे बेरहमी से पीटने लगे। आरोपियों ने उनके गले पर पैर रखकर उन्हें जान से मारने की कोशिश की, जिससे वह मौके पर ही बेहोश हो गए थे। संवाद
मारपीट के आरोप में दर्ज हुआ केस
संतकबीरनगर। मेंहदावल थाना क्षेत्र के थरौली गांव में दो पक्षों के बीच मारपीट के मामले में केस दर्ज किया है। एसओ सतीश कुमार सिंह ने बताया कि पीड़ित श्रीधर निवासी थरौली ने अपने शिकायत में बताया कि 25 सितंबर को शाम 6 बजे के आसपास उनके पुत्र सुनील कुमार को गांव के ही मोनू व बलिराम अकारण गाली दे रहे थे। जिसके बाद बेटा उनके घर पर जाकर गाली देने का वजह पूछा तो बबलू, मोनू, बलिराम व उनके घर के लोग लाठी-डंडा से काफी मारेपीटे और जानमाल की धमकी दी। मारपीट की घटना में बेटे को काफी चोट आया। संवाद