फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: किशोरी के अपहरण के आरोपी जीजा-साले पर केस

Sat, 23 Mar 2024 02:06 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
- आरोपी युवक दो बच्चों का पिता भी है
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी


बखिरा। क्षेत्र के एक गांव की किशोरी के अपहरण का आरोप पिता ने गांव के ही दो बच्चों के पिता व उसके जीजा परलगाया है। पुलिस ने इस मामले मे जीजा व साले के खिलाफ केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन


किशोरी के पिता का आरोप है कि पांच मार्च की रात दस बजे 17 वर्षीय पुत्री को गांव का ही एक व्यक्ति बहला-फुसलाकर कहीं भगा ले गया। बेटी को खोजते हुए वह आरोपी व्यक्ति की बहन के गीडा गोरखपुर स्थित ससुराल कई बार गया, पर कुछ पता नहीं चल सका। गीडा पुलिस ने भी खोजबीन किया, लेकिन पता नहीं चल सका। आरोपी युवक शादीशुदा है। उसके दो बेटे भी है। आरोप है कि उसी ने अपने जीजा के साथ मिलकर उसकी बेटी का अपहरण किया है। बखिरा थाने में आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई के लिए तहरीर दी है। पुलिस ने इस मामले में केस दर्ज किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें