फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: प्रधान, पूर्व प्रधान समेत 79 के खिलाफ केस

Thu, 29 Feb 2024 11:59 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
- रामजानकी मार्ग जाम करनेे पर पुलिस ने की कार्रवाई
विज्ञापन

- बुधवार को लोहरैया-बनकटा घाट सड़क की मरम्मत की मांग कर रहे थे
- केस दर्ज होने पर प्रदर्शनकारियों में मचा हड़कंप
संवाद न्यूज एजेंसी

धनघटा। बुधवार को लोहरैया-बनकटा घाट सड़क की मरम्मत की मांग को लेकर रामजानकी मार्ग जाम करने वालों के विरुद्ध पुलिस ने कार्रवाई करते हुए प्रधान, पूर्व प्रधान समेत 19 नामजद समेत 60 अज्ञात लोगों के विरूद्ध केस दर्ज किया है। पुलिस की इस कार्रवाई से प्रदर्शनकारियों में हड़कंप मच गया है।

लोहरैया से रामजानकी मार्ग से कटकर गोरखपुर जनपद की सीमा तक जाने वाला बनकटा घाट मार्ग काफी जर्जर हो चुका है। इस सड़क से होकर वाहन की बात तो दूर पैदल चलना मुश्किल हो गया है। इस रास्ते रोजाना आने-जाने वाले बतवार, शाहपटटी, फूलूई, सेमरौना, सरायघाट, टांडा आदि गांव के लोग सड़क की मरम्मत की मांग करते चले आ रहे हैं। मरम्मत कार्य न होने से नाराज लोगों ने बुधवार की सुबह रामजानकी मार्ग को लोहरैया में जाम कर दिया।
विज्ञापन

जाम की वजह से यात्रियों को करीब दो घंटे परेशानी का सामना करना पड़ा था। प्रदर्शनकारियों को समझाने के लिए तहसीलदार योगेंद्र पांडेय और एसओ अनिल कुमार मौके पर पहुंचे थे। काफी मशक्कत के बाद प्रशासनिक अमला रास्ता खाली कराने में सफल हो सका। जिसके बाद लोगों ने जाम समाप्त किया।
विज्ञापन

एसओ अनिल कुमार ने बताया कि इस मामले में हरिश्चंद्र यादव पूर्व प्रधान डडवा, नकुल यादव ग्राम प्रधान टांडा, हौसला दुबे, अजय दुबे, बृजेश, उदय प्रताप, श्याम मौर्य, अंकित, वेद प्रकाश, गुड्डू मौर्य, अजय शर्मा, अंकित प्रजापति, अन्यय मौर्य, कमलेश मौर्य, दीपक, अमरजीत कनौजिया, सोनू, जगन्नाथ और भोला कन्नौजिया निवासी बंतवार को नामजद करते हुए 50 से 60 अज्ञात लोगों के विरुद्ध लोहरैया चौकी इंचार्ज रजनीश राय ने केस दर्ज कराया है।
सड़क जाम करने वाले 19 नामजद और 60 अज्ञात लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। आरोपियों की पहचान की जा रही है।
- केशवनाथ, सीओ, धनघटा
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें