फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: हाईवे पर कार ने मारी साइकिल सवार को टक्कर, मौके पर मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
संतकबीरनगर। कोतवाली खलीलाबाद थाना क्षेत्र के मनियरा पेट्रोल पंप के सामने हाईवे पर रविवार को सुबह कार ने एक साइकिल सवार को टक्कर मार दी। जिससे साइकिल सवार की मौके पर ही मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस शव को कब्जे में लेकर कानूनी कार्रवाई में जुट गई। वही बेटे के तहरीर पर पुलिस मामले में कार के चालक अज्ञात पर केस दर्जकर लिया।
विज्ञापन

मनियरा पेट्रोल पंप के सामने सुबह लगभग 5:30 बजे के आसपास गोरखपुर की तरफ जा रही अर्टिगा कार चालक ने साइकिल सवार को अपने चपेट में ले लिया। जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। दुर्घटना में कार भी क्षतिग्रस्त हो गई। सूचना के बाद नवीन मंडी पुलिस भी तत्काल पहुंच गई। पुलिस ने आसपास के लोगों की मदद से शव को अपने कब्जे में लेकर एम्बुलेंस की मदद से जिला अस्पताल स्थित मोर्चरी भेजवाया और कार को कब्जे में ले लिया।
पुलिस के अनुसार साइकिल सवार मृतक की पहचान संजय यादव (40) पुत्र रामपत यादव निवासी हाड़ापार थाना कोतवाली खलीलाबाद के रूप में हुई। वहीं पुलिस ने मृतक के बेटे धर्मेंद्र शिकायत पर केस दर्जकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें