फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: कार चालक ने बाइक सवारों को मारी टक्कर, एक की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
संतकबीरनगर। खलीलाबाद के सुगर मिल तिराहा व डिग्री कॉलेज के बीच में ओपन जिम के पास शुक्रवार की देर शाम एक कार चालक ने बाइक सवारों को टक्कर मार दी। घटना में बाइक सवार गंभीर रूप से जख्मी हो गए। सूचना के बाद स्थानीय पुलिस ने आसपास के लोगों की मदद से घायलों को उपचार के लिए अस्पताल भिजवाया। जहां पर चिकित्सकों ने घायलों का उपचार शुरू कर दिया। जहां पर चिकित्सक ने एक को मृत घोषित कर दिया। जबकि प्राथमिक उपचार के बाद एक की हालत नाजुक देखते हुए उसे गोरखपुर मेडिकल कॉलेज के लिए रेफर कर दिया। जबकि एक का उपचार जिला अस्पताल में चल रहा है।
विज्ञापन

प्रत्यक्षर्दयों के मुताबिक ओपन जिम के पास अनियंत्रित कार चालक ने बाइक सवारों को टक्कर मार दिया। घटना की सूचना के बाद स्थानीय पुलिस ने आसपास के लोगों की मदद से घायलों को उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया। कोतवाल जयप्रकाश दूबे ने बताया कि घटना की सूचना के बाद पुलिस टीम को मौके पर भेजा गया था। स्थानीय लोगों की मदद से सभी को उपचार के लिए जिला अस्पताल भिजवाया गया। जहां पर चिकित्सक की टीम ने गंभीर रूप से घायल विश्वजीत सिंह 35 पुत्र ओमकार सिंह ऊनखास को जांच के बाद मृत घोषित कर दिया। जबकि शीला पत्नी मनोज कुमार निवासी हथुआ बुजुर्ग, थाना वाल्टरगंज, बस्ती को प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर स्थिति देखकर गोरखपुर मेडिकल कॉलेज के लिए रेफर कर दिया। वहीं एक अन्य घायल रामप्रसाद विश्वकर्मा उम्र 40 पुत्र रामलाल विश्वकर्मा निवासी नेदुला का उपचार जिला अस्पताल में चल रहा है। मामले में अभी तक कोई तहरीर नहीं मिली है। दुर्घटनाग्रस्त वाहनों को कब्जे में ले लिया गया है। तहरीर मिलने पर मामले में प्राथमिकी दर्ज कर आवश्यक विधिक कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें