फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: पिकअप को बचाने में पेड़ से टकराई कार, तीन घायल

Thu, 10 Apr 2025 12:07 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
बेलहर। क्षेत्र के जंगल बेलहर के पास बीती रात एक कार पिकअप को बचाने के चक्कर में अनियंत्रित होकर पेड़ से टकरा गई। इससे कार में सवार तीन लोग घायल हो गए। एंबुलेंस से सभी को सीएचसी मेंहदावल पहुंचाया गया, जहां से इलाज के बाद उन्हें घर भेज दिया गया।
विज्ञापन

बस्ती जनपद के रुधौली निवासी अंगद पांडेय (45) पुत्र बेचन, पत्नी सुनीता (40) और पुत्री अंशी (8) के साथ अपनी कार से मंगलवार की रात दुर्गजोत की तरफ से आ रहे थे। अभी वह जंगल बेलहर में स्थित वन विभाग के कार्यालय के पास पहुंचे ही थे कि तेज रफ्तार से आ रही एक पिकअप से बचने के चक्कर में साइड लिया। इससे कार अनियंत्रित होकर पेड़ से टकरा गई, जिससे कार में सवार लोग घायल हो गए। ग्रामीणों ने उन्हें बाहर निकाला और एंबुलेंस से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मेंहदावल पहुंचाया। वहां पर प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने घायलों को घर भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें