संतकबीरनगर। खलीलाबाद क्षेत्र के स्वर्ण व्यवसायियों ने पूर्व चेयरमैन श्याम सुंदर वर्मा के नेतृत्व में खजनी हत्याकांड के विरोध में रविवार को हनुमानगढ़ी मंदिर से मासूम वैभव वर्मा की स्मृति में कैंडल मार्च निकाला।
उसके बाद आजाद चौक पर शोकसभा कर श्रद्धांजलि दी गई। इस दौरान व्यापारियों ने खजनी हत्याकांड के मास्टर माइंड आरोपी के सगे भाई की गिरफ्तारी और उसके मकान पर बुलडोजर की कार्रवाई करने की मांग की। इस मौके पर अरविंद वर्मा, अशोक प्रधान, हनुमान वर्मा, मंगल प्रसाद वर्मा, राजू वर्मा, अमन वर्मा, हरिओम वर्मा, डब्लू वर्मा, रोहित वर्मा, नीतीश वर्मा शामिल रहे।