रोसयाबाजार। विकासखंड पौली के बरगदवा की स्वयं सहायता समूह की महिला कास्मेटिक और ब्यूटी पार्लर से अपनी स्थिति सुधार कर जीवन खुशहाल बना रही हैं।
वर्ष 2022 में गठित सरस्वती महिला स्वयं सहायता समूह की अध्यक्ष लीलावती निषाद ने बताया कि पहले हम लोग महिला स्वयं सहायता समूह का गठन किए, जिससे कुछ जरूरी काम समय-समय पर करने के लिए लोन लेकर चलाया जाता था। बाद में समूह के जरिए सरकार की मंशा के अनुरूप अधिकारियों ने कुछ प्रेरणा दिया तो हम एक संस्थान से प्रशिक्षण प्राप्त करके कास्मेटिक की दुकान शनिचरा बाजार में खोलकर जीविकोपार्जन शुरू किया।