फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लेखपाल पद के अभ्यर्थियों का प्रदर्शन 

Wed, 06 Apr 2016 12:15 AM IST
sant kabir nagar 
विज्ञापन
अभ्यर्थियों ने लेखपाल भर्ती के अंतिम चयन में गड़बड़ी का आरोप लगाया। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
लेखपाल भर्ती परीक्षा के अंतिम चयन गड़बड़ी का आरोप लगाते हुए अभ्यर्थियों ने मंगलवार को कलेक्ट्रेट में प्रदर्शन किया। अभ्यर्थियों का आरोप है कि कम अंक वालों का चयन हो गया, जबकि अधिक अंक पाने के बाद भी उनका चयन नहीं हुआ। इसके बाद कैंप कार्यालय जाकर डीएम को ज्ञापन देकर जांच कराने की मांग की। 
विज्ञापन


दरअसल, जिले में लेखपाल भर्ती परीक्षा का अंतिम परिणाम जारी होने के बाद से ही गड़बड़ी के आरोप लग रहे हैं। पूर्व में कुछ अभ्यर्थियों ने आरक्षण नियमों की अनदेखी का आरोप लगाते हुए प्रदर्शन किया था। इसके बाद डीएम ने मामले की जांच कराई। आरोप सही मिलने पर ओबीसी एवं एससी के 80 अभ्यर्थियों को सूची  से बाहर कर दिया गया और उतनी ही संख्या में उसी श्रेणी के अभ्यर्थी  संशोधित चयन सूची में शामिल कर लिए गए थे। इसके बाद भी गड़बड़ी का आरोप थमने का नाम नहीं ले रहा है। 

मंगलवार को भी बड़ी संख्या  में अभ्यर्थी कलेक्ट्रेट पहुंचे  और प्रदर्शन किया। अभ्यर्थियों  का आरोप है कि अंतिम चयन  सूची में अब भी तमाम गड़बड़ियां हैं।
विज्ञापन

 अधिक अंक पाने के बाद भी उनका चयन नहीं  हुआ, जबकि कम अंक पाने वाले चयनित हो गए। ऐसे में उनके साथ न्याय  किया जाए, अन्यथा वे न्यायालय की शरण लेंगे। प्रदर्शन में संजय कुमार राय, रवि कुमार, नेबूलाल, संदीप कुमार यादव, जमील अहमद, सुबोध कुमार, पंकज कुमार मौर्य, देवेश कुमार आदि शामिल रहे। 
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें