फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लेखपाल अभ्यर्थियों ने कलेक्ट्रेट पर प्रदर्शन किया

Mon, 04 Apr 2016 11:53 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला संतकबीरनगर
विज्ञापन
प्रदर्शन किया । - फोटो : अंबरीश‌ मिश्रा
विज्ञापन
लेखपाल भर्ती का अंतिम परिणाम आने के बाद से ही सूची में गड़बड़ी के आरोप लग रहे हैं। सोमवार को बड़ी संख्या में अभ्यर्थियों ने कलेक्ट्रेट पर प्रदर्शन किया। इस दौरान अभ्यर्थियों ने आरोप लगाया कि अधिक अंक होने के बाद भी कई अभ्यर्थियों को चयन की अंतिम सूची से बाहर कर दिया गया। प्रदर्शन के बाद अभ्यर्थियों ने जिलाधिकारी को ज्ञापन देकर जांच कराने की मांग की। 
विज्ञापन

लेखपाल भर्ती की पहली चयन सूची जारी होने के बाद कुछ अभ्यर्थियों ने आरक्षण नियमों की अनदेखी का आरोप लगाते हुए प्रदर्शन किया था। डीएम ने जांच कराई तो आरोप सही मिले थे और ओबीसी एवं एससी के अस्सी अभ्यर्थियों को जहां सूची से बाहर कर दिया गया, वहीं उतनी ही संख्या में उसी श्रेणी के अभ्यर्थी संशोधित चयन सूची में शामिल कर लिए गए थे। सोमवार को भी बड़ी संख्या में अभ्यर्थी कलेक्ट्रेट पहुंचे और प्रदर्शन किया। अभ्यर्थियों ने आरोप लगाया कि संशोधन के बाद जो अंतिम चयन सूची जारी की गई है, इसमें भी तमाम गड़बड़ी है।
 कई अभ्यर्थियों ने कहा कि मेरिट अधिक होने के बाद भी उनका चयन नहीं हुआ, जबकि कम अंक पाने वाले चयनित कर लिए गए। मांग किया कि साक्षात्कार का अंक बताया जाए और जांच कराकर नए सिरे से अंतिम परिणाम घोषित किया जाए। प्रदर्शन में अखिलेश यादव, मिथिलेेश यादव, सुशील कुमार सिंह, प्रमोद कुमार, देवी प्रसाद, बजरंग जायसवाल, संजय कुमार यादव, नित्यानंद, अरुण सिंह, प्रभाकर कुमार, सत्येंद्र कुमार रावत, दीपक यादव, राकेश कुमार, पवन कुमार यादव, अंकुर यादव, मानवेंद्र कुमार आदि शामिल रहे। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें