फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: घरेलू गैस के व्यावसायिक उपयोग के खिलाफ चलेगा अभियान

Mon, 10 Feb 2025 11:24 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
संतकबीरनगर। जिले में घरेलू गैस सिलिंडर का उपयोग होटलों और वाहनाें में धडल्ले से किया जा रहा है। इस पर प्रशासन से सख्ती शुरू कर दी है। डीएम ने इसकी जांच के लिए चार अधिकारियों की टीम गठित की है, जो आकस्मिक छापा मारेगी। इसके साथ ही गैस एजेंसी संचालकों के जरिए सिलिंडर के अधिक दाम लेने की भी शिकायत है।
विज्ञापन

डीएम महेंद्र सिंह तंवर ने बताया कि जनपद के समस्त गैस एजेंसियों के जरिए घरेलू गैस सिलिंडरों का अवैध रूप से वाहनों में एवं व्यावसायिक स्थानों व प्रतिष्ठानों पर प्रयोग किया जा रहा है। जिसके दृष्टिगत विस्फोट की आशंका बनी रहती है तथा गैस एजेंसियों से होम डिलिवरी के नाम पर अधिक रकम वसूल किया जा रहा है। जिले के होटलों व अन्य प्रतिष्ठानों में मनमाने तरीके से घरेलू गैस सिलिंडर का उपयोग किया जा रहा है।
इसकी जांच के लिए तीनों तहसील के एसडीएम और जिला पूर्ति अधिकारी के नेतृत्व में टीम का गठन किया गया है। जो अपने-अपने क्षेत्र के समस्त गैस एजेंसिंयों, प्रतिष्ठानों, होटलों की जांच कर साप्ताहिक रिपोर्ट भेजेंगे। उसके अनुसार कार्रवाई की जाएगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें