फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: रात में छा जाता है अंधेरा, अंडरपास से गुजरने में लगता है भय

Mon, 10 Feb 2025 11:24 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
विज्ञापन
मुखलिसुपर रेलवे क्राॅसिंग पर बने अंडरपास में रात के समय छाया अंधेरा और बाइक से जाते रहगीर। संवा
विज्ञापन
संतकबीरनगर। खलीलाबाद के मुखलिसपुर रेलवे क्राॅसिंग के पास अंडरपास से आवागमन शुरू हो गया है। इससे लोगों को राहत मिली है, लेकिन लाइटिंग की व्यवस्था न होने से अंडर पास में रात के समय अंधेरा छा जा रहा है।
विज्ञापन

इससे रात में लोगों को गुजरने में भय लग रहा है। खासकर अंडरपास से होकर महिलाएं आने-जाने से कतरा रही है। अंडरपास बनने के बावजूद लोग जान जोखिम में डालकर रेलवे लाइन पार कर रहे हैं। खलीलाबाद के मुखलिसपुर रोड स्थित रेलवे क्राॅसिंग पर करीब 5.10 करोड़ रुपये खर्च कर अंडरपास का निर्माण कराया गया है। इससे दो हिस्सों में बंटने वाला शहर एक बार फिर एक हो गया है। अंडरपास से होकर वाहनों की आवाजाही शुरू हो चुकी है। इससे लोगाें को समस्या से राहत मिली है।
साथ ही आस-पास के दुकानदारों का कारोबार फिर रफ्तार पकड़ने लगा है, लेकिन अब अंडरपास में प्रकाश व्यवस्था न होने से रात में अंधेरा छाया रहता है। दो पहिया और चार पहिया चालक वाहन की लाइट जलाकर अंडरपास से गुजरते हैं, लेकिन पैदल यात्रियों की काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। कारण यह है अंधेरा होने से सुरक्षा की चिंता सताती है। भय के कारण लोग अंडरपास के अंदर से होकर जाने की बजाय रेलवे लाइन को पार कर रहे हैं।
विज्ञापन

इससे दुर्घटना की आशंका बनी रहती है। अभी सप्ताह भर पूर्व अराजक तत्वों ने अंडरपास में लगे उत्तल लेंस को तोड़ दिया था। रात में तेज रफ्तार वाहन निकलते हैं, लेकिन प्रकाश व्यवस्था न होने से दुर्घटना के साथ ही सुरक्षा की चिंता बनी हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें