फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: कागजों में अभियान, सड़क पर छुट्टा पशु

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

मेंहदावल। छुट्टा पशु मेंहदावल नगर पंचायत के लोगों के लिए समस्या बन गए हैं। दिन प्रतिदिन इन पशुओं की संख्या बढ़ रही है।
नगर पंचायत प्रशासन के पशुओं को पकड़ने का अभियान कागजों से बाहर नहीं निकल पा रहा है। जिसका परिणाम यह है कि लोगों का राह चलना मुश्किल हो गया है। इस समस्या को लेकर लोगों ने नगर पंचायत प्रशासन के विरुद्ध नाराजगी जताई है। मेंहदावल में छुट्टा पशुओं की समस्या दिन पर दिन बढ़ती जा रही है। छुट्टा पशु कई लोगों को घायल भी कर चुके हैं। इनकी वजह से कई दो पहिया वाहन भी क्षतिग्रस्त हो चुके हैं। नगर पंचायत प्रशासन ने एक दो बार इन पशुओं को पकड़ने का अभियान चलाया जरूर लेकिन यह महज कागजी खानापूरी तक सीमित रहा। नायक टोला, बर्तनहिया, उत्तरपट्टी, ब्लाॅक परिसर, तहसील, टडवरिया चौराहा समेत कई स्थान ऐसे हैं जहां छुट्टा पशुओं से लोग परेशान हैं। नगर क्षेत्र से सटे खेतों में दर्जनों की संख्या में पहुंचकर यह पशु फसलों को नुकसान पहुंचा रहे हैं।
नगर पंचायत निवासी मनोज कुमार कसेरा, प्रभाकर कसेरा, पारस अग्रहरि, विनोद कुमार, संतोष कुमार गुप्ता, छठी निषाद, राधेश्याम निषाद, गोरख निषाद, ध्रुव चंद, मिलन कुमार व अन्य लोगों का कहना है कि छुट्टा पशु नगर के लिए दिन प्रतिदिन विकराल समस्या बनते जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

हर दिन शिकायत भी पहुंच रही है लेकिन नगर पंचायत प्रशासन नाकाम नजर आ रहा है। अधिशासी अधिकारी पंकज कुमार का कहना है कि छुटा पशुओं की समस्या संज्ञान में है। जल्द ही इन पशुओं को पकड़ने का अभियान चलाया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें