- बेलहर कला क्षेत्र के भरवलिया खुर्द का मामला, भेजा गया जेल
संवाद न्यूज एजेंसी
मेंहदावल। बेलहर कला क्षेत्र के ग्राम पंचायत भरवलिया खुर्द में गलत ढंग से जमीन बैनामा करने के मामले में आरोपी को मेंहदावल पुलिस ने गिरफ्तार करके जेल भेजा है।
भरवलिया खुर्द में लंबे समय से लापता नाथूराम की जगह जनपद सिद्धार्थनगर के शोहरतगढ़ क्षेत्र निवासी चंद्रशेखर चौधरी ने खुद को नाथूराम बनकर भूमाफियाओं को जमीन रजिस्ट्री कर दी थी। इस मामले में नाथूराम की बहन जो कि कैम्पियरगंज क्षेत्र की रहने वाली है, ने जिलाधिकारी महेंद्र सिंह तंवर को प्रार्थनापत्र देकर कार्रवाई की मांग की थी। जिलाधिकारी के निर्देश पर रजिस्ट्री विभाग मेंहदावल के रजिस्टार की तहरीर पर मेंहदावल पुलिस ने आरोपियों के विरुद्ध केस दर्ज किया था।
इस मामले में शुक्रवार को मेंहदावल पुलिस ने दूसरे आरोपी संतोष कुमार पुत्र झिनकान निवासी कुर्थिया रमवापुर थाना खेसराहा जनपद सिद्धार्थनगर को हिरासत में लेकर जेल भेजा है। वहीं पहले आरोपी को जेल भेजा जा चुका है।