फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: सांथा से बांसी के लिए शाम छह बजे बाद नहीं मिलती बस

Tue, 07 Jul 2026 01:22 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
सांथा। स्थानीय कस्बे से बांसी और सिद्धार्थनगर जाने वाले यात्रियों को शाम छह बजे के बाद बस सेवा नहीं मिलने से परेशानी उठानी पड़ती है। दो जनपदों की सीमा को जोड़ने वाले इस महत्वपूर्ण मार्ग पर शाम छह बजे बाद रोडवेज और निजी बसों का संचालन बंद हो जाने से यात्रियों को निजी वाहनों का सहारा लेना पड़ता है।
विज्ञापन

सांथा-बांसी-सिद्धार्थनगर मार्ग पर प्रतिदिन कर्मचारी, छात्र, व्यापारी और अन्य यात्री आवागमन करते हैं। शाम छह बजे तक इस रूट पर कुछ बसें संचालित होती हैं, लेकिन यात्रियों का कहना है कि वे भी अक्सर समय से नहीं मिलतीं। इसके बाद बांसी और सिद्धार्थनगर के लिए कोई रोडवेज बस उपलब्ध नहीं रहती, जिससे लोगों को निजी वाहनों की तलाश में इधर-उधर भटकना पड़ता है।
निजी बसों का संचालन भी इस मार्ग पर होता है, लेकिन उनका कोई निर्धारित बस स्टैंड नहीं है। सड़क किनारे ही सवारियां बैठाई जाती हैं। शाम होते ही निजी बसों का संचालन भी बंद हो जाता है। ऐसे में बाहर से आने-जाने वाले यात्रियों के लिए आवागमन बड़ी समस्या बन जाता है। सांथा विकासखंड की सीमा में सांथा-मेंहदावल, सांथा-नंदौर और सांथा-बांसी जैसे प्रमुख मार्ग आते हैं। इन मार्गों पर निजी बसों का संचालन तो होता है, लेकिन देर शाम परिवहन सुविधा नहीं होने से लोगों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है।
विज्ञापन

क्षेत्रवासियों का कहना है कि उन्होंने कई बार जनप्रतिनिधियों और परिवहन विभाग के अधिकारियों से इस मार्ग पर देर शाम बस सेवा शुरू करने तथा बसों की संख्या बढ़ाने की मांग की, लेकिन अब तक कोई ठोस पहल नहीं हुई है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें