फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: मेंहदावल से प्रयागराज के लिए बस सेवा शुरू, संगम की राह हुई आसान

विज्ञापन
विज्ञापन
मेंहदावल। कस्बे से प्रयागराज के लिए रोडवेज की बस सेवा की शुरुआत हो गई है। शनिवार को मेंहदावल विधायक ने बस सेवा का शुभारंभ किया। यह बस सुबह सात बजे मेंहदावल से प्रयागराज के लिए रवाना होगी। दोपहर एक बजे प्रयागराज पहुंचाएगी।
विज्ञापन

विधायक अनिल कुमार त्रिपाठी ने मेंहदावल-प्रयागराज बस सेवा का शुभारंभ करने के बाद कहा कि प्रदेश सरकार के परिवहन मंत्री दयाशंकर सिंह से लगातार क्षेत्र की जनता की भावना को ध्यान में रखते हुए इस बस सेवा को शुरू करने का प्रयास किया गया। आज यह बस सेवा शुरू होने क्षेत्र के जो लोग प्रयागराज की यात्रा करेंगे, उन्हें सहूलियत होगी। परिवहन निगम के सहायक क्षेत्रीय प्रबंधक आयुष भटनागर ने कहा कि यह बस सेवा मेंहदावल से सुबह सात बजे शुरू होगी। खलीलाबाद, धनघटा, बिड़हर घाट, जहांगीरगंज, शाहगंज बदलापुर होते हुए सिविल लाइंस प्रयागराज करीब एक बजे दोपहर में पहुंचेगी।
शाम को छह बजे यह बस प्रयागराज से मेंहदावल के लिए निकलेगी। रात करीब 12:00 बजे यहां पहुंचेगी। इस बस सेवा के शुरू होने से मेंहदावल, बखिरा, कोपिया, बघुवा करैली बघौली, खलीलाबाद के प्रयागराज जाने वाले यात्रियों को सुविधा मिलेगी। क्षेत्र के लोगों को हाईकोर्ट जाना भी आसान होगा।
विज्ञापन

क्षेत्र के दीपक शुक्ला दिवाकर सिंह आशीष सिंह, संदीप तिवारी, मुगगन यादव, संजय तिवारी, संदीप गुप्ता, अभिषेक अग्रहरि आदि ने बस सेवा शुरू होने पर प्रसन्नता जताई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें