फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: ट्रेलर की चपेट से बुलेट सवार युवक की मौत, गांव में छाया मातम

Sat, 07 Jan 2023 10:30 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संतकबीरनगर।

सार

कोतवाल सर्वेश राय ने बताया कि शहर के गांधीनगर निवासी 23 वर्षीय दीपक वर्मा शुक्रवार देर शाम मुखलिसपुर ओवर ब्रिज से होकर घोरखल की ओर जा रहे थे। रात करीब नौ बजे मुखलिसपुर पुल के दक्षिणी छोर पर पहुंचेथे। उसी दौरान ट्रेलर ने चपेट में ले लिया।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

संतकबीरनगर शहर के मुखलिसपुर ओवरब्रिज के दक्षिणी छोर पर शुक्रवार देर शाम ट्रेलर ने बुलेट सवार युवक को चपेट में ले लिया। हादसे में युवक की मौत हो गई। पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया।
विज्ञापन

कोतवाल सर्वेश राय ने बताया कि शहर के गांधीनगर निवासी 23 वर्षीय दीपक वर्मा शुक्रवार देर शाम मुखलिसपुर ओवर ब्रिज से होकर घोरखल की ओर जा रहे थे। रात करीब नौ बजे मुखलिसपुर पुल के दक्षिणी छोर पर पहुंचेथे। उसी दौरान ट्रेलर ने चपेट में ले लिया।

मौके पर ही बुलटे सवार दीपक की मौत हो गई। ट्रेलर चालक वाहन छोड़ कर भाग गया। मौके पर आसपास के लोग और राहगीर जुट गए। सूचना पर मौके पर पुलिस पहुंच गई और भीड़ को हटाया।
विज्ञापन
विज्ञापन

शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम हाऊस भेजवा दिया गया। पूछताछ में पता चला कि दीपक की दो साल पहले शादी हुई थी। उसके पास छह माह का बच्चा भी है। संवाद
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें