पुरानी पेंशन व्यवस्था बहाल करने की मांग को लेकर विकास भवन परिसर में गुब्बरा उड़ाते सफाईकर्मचारी
- फोटो : KHALILABAD
गुब्बारा छोड़कर पुरानी पेंशन बहाली की मांग
पंचायती राज ग्रामीण सफाई कर्मचारी संघ ने पीएम और सीएम को भेजा मांग पत्र
संतकबीरनगर। उत्तर प्रदेश पंचायती राज ग्रामीण सफाई कर्मचारी संघ के पदाधिकारियों ने विकास भवन में पुुरानी पेंशन बहाली के लिए प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री को संबोधित मांग पत्र भेजा। इस दौरान गुब्बारा छोड़ कर पुरानी पेंशन योजना को बहाल करने की मांग की।
अटेवा संघ के जिलाध्यक्ष दिनेश कुमार चौहान ने कहा कि देश के पांच राज्यों में पुरानी पेंशन व्यवस्था बहाल कर दी गई है। वर्ष 2024 में प्रस्तावित लोकसभा चुनाव से पहले वृहद आंदोलन किया जाएगा। संघ के जिलाध्यक्ष परमहंस गौतम ने कहा कि सफाई कर्मचारियों के पदोन्नति व सेवा नियमावली पर सरकार जल्द ठोस निर्णय लेकर कर्मचारी हित में काम करे।
संगठन के जिला संरक्षक व प्रदेश संगठन मंत्री सत्येंद्र कुमार श्रीवास्तव ने कहा कि अगर मांगें नहीं मानी जाती हैं तो वृहद आंदोलन किया जाएगा। संगठन के प्रदेश उपाध्यक्ष संजय शर्मा ने कहा कि कर्मचारियों के हित को लेकर हमेशा प्रयास जारी रहेगा। इस मौके पर जिला मंत्री नरेंद्र कुमार, मान सिंह यादव, कृष्ण कुमार यादव, राजेश कुमार, गणेश कुमार, शिव प्रसाद गौतम, सदानंद चौधरी, उदय राज यादव, लालचंद चौधरी, बालेंद्र यादव आदि मौजूद रहे।