मगहर के कबीर चौरा पर बरामद बुलेट के पार्ट्स-संवाद
मगहर। मगहर चौकी के कबीर चौरा परिसर में कबीर हाट के पीछे शनिवार की देर शाम लावारिस हाल में बुलेट बाइक की चेसिस बरामद हुई। मगहर चौकी पुलिस जांच में जुट गई है।
संतकबीर की निर्वाण स्थली कबीरचौरा परिसर में कबीर की आदमकद प्रतिमा के पीछे कबीर हाट व चहारदीवारी के बीच लोगों ने बुलेट मोटर साइकिल के बिखरे पार्ट्स देखे। सूचना पर चौकी के सिपाही अरुण कुमार दो सहयोगियों के साथ पहुंचे। बाइक के दोनों पहिए, इंजन व सीट आदि गायब थे। केवल चेसिस पड़ी थी। चौकी इंचार्ज मनीष जायसवाल ने बताया कि बाइक के दोनों पहिए, इंजन सीट आदि निकाल ली गई है। जांच शुरू कर दी गई है। संवाद