फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: आर्थिक सशक्तीकरण ही महिला सुरक्षा का आधार

Mon, 24 Nov 2025 12:02 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
विज्ञापन
मेंहदावल के कुसौना मे महिला जागरूकता पर कार्यक्रम में पंपलेट के साथ मौजूद महिलाए-संवाद
विज्ञापन
मेंहदावल। महिलाओं की सुरक्षा, सम्मान और स्वावलंबन को लेकर मिशन शक्ति के तहत रविवार को कुसौनां खुर्द गांव में लोगों को जागरूक किया गया। विशेषज्ञों ने कहा कि आर्थिक सशक्तीकरण ही वास्तविक महिला सुरक्षा का आधार है। सुरक्षित कार्यस्थल-सशक्त नारी अभियान और सेवा पखवाड़ा के तहत यौन उत्पीड़न निवारण अधिनियम के बारे में बताया गया।
विज्ञापन


थाना प्रभारी सुरेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि 10 से अधिक कर्मचारियों के संगठनों में आंतरिक शिकायत समिति का गठन अनिवार्य है। जिला स्तर पर स्थानीय समिति शिकायतों की सुनवाई करती है। विशेषज्ञों ने कहा कि कार्यक्रम का उद्देश्य कार्यस्थल को महिलाओं के लिए सुरक्षित बनाने के साथ ही ऐसा वातावरण बनाना है जहां वे सम्मान और आत्मविश्वास के साथ कार्य कर सकें। हर महिला और बच्चा तभी सुरक्षित और आत्मनिर्भर बनेगा, जब समाज स्वयं जिम्मेदारी लेकर आगे आए। इस अवसर पर किसींजर राय, दीवान सुरेंद्र सिंह, किसलावती देवी, चंपा देवी, किरन राय, मधुलता, रामावती, सुशीला देवी, प्रतिमा राय, रुखसार, रूखसाना, शाहीन बेगम, सरिता देवी आदि मौजूद रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें