अवैध कब्जा हटाने के लिए जेसीबी चली।
धर्मसिंहवा। मेंहदावल तहसील क्षेत्र के अतरी नानकार गांव में बृहस्पतिवार को भूमिधरी जमीन पर अवैध कब्जा के मामले में एसडीएम अरुण कुमार व सीओ सर्व बदन सिंह ने पहुंचकर जेसीबी लगाकर कब्जे के हिस्से को गिरवा दिया। कार्रवाई के दौरान धर्मसिंहवा थाने की फोर्स मौजूद रही।
धर्मसिंहवा थाना क्षेत्र के अतरी नानकार गांव में बैनामा की जमीन से अधिक जमीन पर कब्जा होने का मामला काफी दिनों से चल रहा था। प्रकरण मुख्यमंत्री जनता दर्शन व डीएम तक पहुंचा चुका था। एक पक्ष की मंजू देवी द्वारा बैनामेदार कैलाश पांडेय के ऊपर अधिक जमीन कब्जा कर निर्माण कार्य कर लेने का आरोप लग रही थीं। बृहस्पतिवार को मंजू देवी एसडीएम कार्यालय में आयोजित मीटिंग में पहुंचीं। एसडीएम सीओ के साथ गांव में पहुंचे और पैमाइश कराने के बाद अतिरिक्त जमीन जिस पर कैलाश गोशाला बनाकर काबिज हैं को जेसीबी लगाकर चिन्हांकित स्थान को आंशिक तुड़वाते हुए कब्जेदार को हिदायत दी कि आगे का सारा हिस्सा स्वयं तोड़ लें। लेखपाल द्वारा बनवाया गया स्पाट मेमो पर दोनों पक्ष से सहमति का हस्ताक्षर भी करवाए।