फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: स्टेडियम में जिम हॉल व उपकरण के लिए बजट जारी

Thu, 21 Nov 2024 11:05 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
संतकबीरनगर। स्पोर्ट्स स्टेडियम खलीलाबाद में जिम हॉल बनाने के लिए एक करोड़ रुपये का बजट जारी हुआ है। डीएम ने बताया कि इस बजट से स्टेडियम में जिम हाल का निर्माण होगा और आधुनिक मशीनें लगेंगी, जिससे खिलाड़ी अभ्यास कर सके।
विज्ञापन


स्पोर्ट्स स्टेडियम के खिलाड़ियों ने दो माह पहले डीएम से मिलकर स्टेडियम परिसर में जिम के निर्माण की मांग की थी। खिलाड़ियों ने बताया था कि यहा पर शारीरिक अभ्यास करने के लिए अगर ओपन जिम बन जाए तो काफी सहूलियत होगी। इससे रोजाना अभ्यास करने में परेशानी नहीं उठानी पड़ेगी।

डीएम महेंद्र सिंह तंवर ने खिलाड़ियों को इसके लिए आश्वासन दिया था। उप क्रीड़ा अधिकारी दिलीप कुमार को प्रस्ताव बनाने का निर्देश दिया था, जिसके बाद प्रस्ताव खेल निदेशालय को भेजा गया था।
विज्ञापन


वहां से एक करोड़ की स्वीकृति मिली है। इस रकम से जिम हॉल व जिम के आधुनिक उपकरण लगाए जाएंगे। उप क्रीड़ा अधिकारी दिलीप कुमार ने बताया कि जिम हॉल बनने से खिलाड़ियों को शारीरिक अभ्यास करने में आसानी होगी।
विज्ञापन

जल्द ही इसके निर्माण की रूप रेखा तय की जाएगी। उन्होंने बताया कि इसके लिए कुल एक करोड़ रुपये की स्वीकृति मिली है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें