फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: दौड़ में नीरज और काजल ने मारी बाजी

Thu, 21 Nov 2024 11:05 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
रोसयाबाजार। युवा कल्याण एवं प्रादेशिक रक्षक दल के तत्वावधान में बृहस्पतिवार को दो दिवसीय ब्लॉकस्तरीय ग्रामीण खेल कूद प्रतियोगिता का आयोजन चंद्रभान सिंह इंटर कॉलेज शंकरपुर में किया गया। प्रतियोगिता में जूनियर, सब जूनियर तथा सीनियर वर्गों की प्रतियोगिता संपन्न हुई। 100 मीटर दौड़ में जूनियर के नीरज और बालिका में काजल प्रथम स्थान हासिल किया।
विज्ञापन

एथलेटिक्स, वॉलीवाल, कबड्डी, कुश्ती, दौड़, ऊंची कूद आदि प्रतिभाओं में बच्चों ने बढ़-चढ़ कर हिस्सा लिया। प्रतियोगिता में पहले कबड्डी खेली गई, जिसमें शंकरपुर के बालिका और बालक दोनों टीमों ने कबड्डी जीता। 100 मीटर दौड़ में जूनियर के नीरज और बालिका में काजल प्रथम स्थान हासिल किया। वहीं सब जूनियर में शनि का रहा दबदबा।
विज्ञापन

कार्यक्रम के संयोजक क्षेत्रीय युवा कल्याण अधिकारी राघवेंद्र बहादुर पाल और प्रधानाचार्य राजेश पांडेय ने प्रतियोगिता का शुभारंभ फीता काटकर किया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें