फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: जर्जर सड़कें तोड़ रहीं सेफ सिटी का ख्वाब

Wed, 10 Sep 2025 11:23 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
विज्ञापन
शहर के कबीर चौक पर टूटी सड़क।
विज्ञापन
संतकबीरनगर। खलीलाबाद शहर को सेफ सिटी के रूप में विकसित करने की मुहिम चल रही है लेकिन यह ख्वाब शहर की जर्जर सड़कें तोड़ रही हैं। मुखलिसपुर तिराहे से रेलवे क्राॅसिंग और औद्योगिक क्षेत्र तक दोनों तरफ की सड़कें गड्ढों में तब्दील हो चुकी हैं। बरदहिया के पास कबीर मूर्ति के सामने सड़क धंस गई और जलभराव रहता है। विधियानी सड़क समेत प्रमुख मार्ग भी गड्ढों में तब्दील है। लेकिन जर्जर सड़कों पर किसी का ध्यान नहीं जा रहा है।बता दें कि लोगों को सुरक्षित सफर और शहर को आकर्षक लुक देने के लिए सेफ सिटी योजना शुरू की गई थी। ख्वाब दिखाया गया है कि इस योजना के जरिए लोगों को सुरक्षा का एहसास कराया जाएगा।
विज्ञापन

इसके लिए शहर में अभियान चलाकर सीसी कैमरे लगवाए गए, कलक्ट्रेट में कंट्रोल कमांड सेंटर बनाया गया। मंशा थी कि शहर के किसी मार्ग पर जाम की स्थिति उत्पन्न होने पर ट्रैफिक पुलिस को सचेत किया जाएगा, ताकि मार्ग परिवर्तित करा दिया जाए। इसके साथ ही मेंहदावल बाईपास के चौड़ीकरण के साथ ही नो पार्किंग जोन व पाथवे बनवाया गया।
इसके बाद भी शहर की सड़कों की बदहाली पर जिम्मेदारों का ध्यान नहीं गया। वर्तमान में मुखलिसपुर रोड से अंडरपास होकर धनघटा की ओर जाने वाली सड़क गड्ढों में तब्दील हो गई है।
विज्ञापन

इस मार्ग के चौड़ीकरण का प्रस्ताव बना था, लेकिन अब तक इस पर अमल नहीं हो सका है। गड्ढे भी नहीं भरवाएं गए, जिससे लोगों को आने-जाने में दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। यहीं हाल बरदहिया बाजार के पास संतकबीर की प्रतिमा के पास की सड़क का है। यह शहर में प्रवेश का मुख्य मार्ग है, लेकिन यहां सड़क धंस गई है। बारिश होने पर गड्ढों में पानी भर जाता है, जिससे लोग परेशानी झेल रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें