फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: अभिलेख के साथ नदारद रहे प्रधान और सचिव, नहीं हुआ ऑडिट

Wed, 10 Sep 2025 11:21 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
विज्ञापन
नाथनगर ब्लाक के कडसर गांव में आडिट करने के लिए सचिव, प्रधान व ग्रामीणो का इंतजार करती आडिट टीम
विज्ञापन
धनघटा। नाथनगर ब्लॉक के चार ग्राम पंचायतों पर बुधवार को सोशल ऑडिट होनी थी। लेकिन ग्राम पंचायत कड़सर में ग्राम प्रधान, सचिव व रोजगार नदारद रहे। स्थित यह रही कि रोजगार सेवक भी अभिलेख लेकर नहीं पहुंचा। पंचायत भवन पर ऑडिट टीम 10:30 बजे से दो बजे तक बैठकर इंतजार करती रही। जब कोई नहीं पहुंचा तब टीम के संतोष पांडेय ने डीडीओ को इसकी जानकारी दी। डीडीओ के निर्देश पर आडिट बैठक स्थगित किया गया।
विज्ञापन

क्षेत्र के ग्राम पंचायत काली जगदीशपुर, कलान, कलेन हरदो और कड़सर इन चार ग्राम पंचायतों में ऑडिट टीम तीन दिन भ्रमण कर भौतिक सत्यापन के बाद शुक्रवार को गांव के पंचायत भवन कार्यालय पर बैठक होनी थी। इस दौरान काली जगदीशपुर, कलान और कलेन हरदो में मनरेगा और पीएम आवास लाभर्थियों के अलावा ग्रामीण आदि मौजूद रहे। अभिलेखों के अनुसार एक एक परियोजनाओं के पुष्टि कराई।
निरीक्षण में ऑडिटर संतोष कुमार पांडेय अपने सहयोगियों के साथ पंचायत भवन में बैठकर सुबह 10:30 से लेकर दोपहर दो तक प्रधान और सचिव का इंतजार करते रहे। लेकिन प्रधान और सचिव, रोजगार सेवक पता मनरेगा की फाइलों को लेकर नहीं पहुंचे। वहीं सूचना न मिलने के चलते ग्रामीण भी अनुपस्थित रहे। जिसकी जानकारी डीडीओ और खंड विकास अधिकारी नाथनगर को दी गई। डीडीओ से वार्तालाप के बाद बैठक स्थगित कर दिया गया।
विज्ञापन

ऑडिटर संतोष कुमार पांडेय ने बताया कि बैठक में विकास कार्यों का सत्यापन होना था। प्रधान व सचिव ने सत्यापन के दौरान कोई सहयोग नहीं किया, और ना ही कार्यों को दिखाया। उन्होंने बताया कड़सर में आठ परियोजनाओं पर कार्य हुआ है। जिसमें 1.72 लाख रुपये खड़ंजा पर व्यय किया गया है। झकही चक बेल्डूहा पिच रोड से खड़ंजा कार्य हुआ है। बारह लोगों को आवास की मजदूरी गया है।
ऑडिटर ने बताया कि कई बार कार्य योजना की फाइल को लेकर प्रधान व सचिव को बुलाया गया। लेकिन वह लोग नहीं आए। ग्रामीणों ने बताया कि उन्हें ऑडिट बैठक की कोई सूचना प्रधान या रोजगार सेवक द्वारा नहीं दी गई। इसीलिए गांव के लोग नहीं आए हैं।
विज्ञापन

इस दौरान केयरटेकर बिंदु देवी, सफाई कर्मी शिवदास, संतलाल रामचंद्र, विवेक, ऑडिट टीम की सदस्य शारंधा शुक्ला, भोला, अवधेश कुमार आदि लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें