संतकबीरनगर। मौसम का बदलता मिजाज स्वास्थ्य को प्रभावित कर रहा है। दिन में तेज धूप और सुबह-शाम न्यूनतम तापमान में कमी और हवा चलने से ठिठुरन महसूस हो रही है। खांसी, जुकाम के साथ सिरदर्द की समस्या पिछले कुछ दिनों से बढ़ी है।
चिकित्सक लोगों को सुबह शाम घर से बाहर निकलने पर ठंड से बचने की सलाह दी है। विशेषकर बच्चों और बुजुर्गों को ऐसे मौसम में सावधानी बरतने को कहा जा रहा है। मौसम विभाग के अनुसार, आने वाले दिनों में भी हवा जारी रहने की संभावना है, दिन में धूप और तेज हाेगी। रविवार की सुबह हल्की धूप के साथ शुरू हुई, लेकिन हवाओं ने उसकी गर्माहट को महसूस नहीं होने दिया। न्यूनतम तापमान 11 और अधिकतम 26 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। दोपहर में लोगों ने गुनगुनी धूप का आनंद भी लिया।