फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: ससुरालियों पर विवाहिता की हत्या का केस

विज्ञापन
विज्ञापन
धनघटा। महुली क्षेत्र के शांति नरगापार गांव में चार फरवरी को विवाहिता का शव संदिग्ध हालात में मिला था। इस मामले में मृतका के पिता ने दहेज के लिए हत्या का आरोप लगाते हुए पति, ससुर, सास और ननद के खिलाफ केस दर्ज कराया है। पुलिस मामले की छानबीन में जुट गई है। कठैचा गांव निवासी मृतका के पिता ने फूलदेव पुत्र भगवान दास ने तहरीर में बताया कि बेटी कौशिल्या का विवाह 28 मई 2017 को क्षेत्र के शांति नरगापार निवासी संतोष पुत्र रामाज्ञा के साथ हुई थी। दहेज में एक लाख रुपये की मांग को लेकर बेटी कौशिल्या को ससुराली प्रताड़ित करते रहते थे। आरोप है कि चार फरवरी को दहेज को लेकर बेटी के पति परिजनों के साथ मिलकर कौशिल्या की हत्या कर दी थी।
विज्ञापन

पुलिस ने पति संतोष, ससुर रामाज्ञा, सास दुर्गावती, ननद अंजू के खिलाफ दहेज हत्या सहित अन्य धाराओं में केस दर्ज किया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें