डुमरियागंज तहसील क्षेत्र में 29 ईटा भट्ठा मालिकों पर 73.85 लाख बकाया है रॉयल्टी
तहसीलदार ने संग्रह अमीनो को बैठक आयोजित कर वसूली को लेकर दिया दिशा निर्देश
संवाद न्यूज एजेंसी
डुमरियागंज। तहसील क्षेत्र में संचालित 29 ईंट भट्ठा मालिकों पर 73.85 लाख रुपये की 2 वर्ष की रॉयल्टी की धनराशि लंबित है। जिसकी वसूली को लेकर तहसील प्रशासन सख्त हो गया है। दो दिन के भीतर बकाया रॉयल्टी ना जमा करने करने पर ईंट भट्ठा को बंद करने का चेतावनी दी गई है।
रॉयल्टी वसूली को लेकर रविवार की शाम को संग्रह अमीनों के साथ बैठक करके तहसीलदार डॉ. संतराज सिंह बघेल ने बताया कि डुमरियागंज तहसील क्षेत्र में 29 ईंट भट्टा मालिकों पर वर्ष 2021-22 का रॉयल्टी की धनराशि 73. 85 करोड़ की बकाया राशि बकाया लंबित है। जिसकी वसूली को लेकर जिलाधिकारी पवन अग्रवाल द्वारा निर्देश दिया गया है कि दो दिन के अंदर बकाया रॉयल्टी की धनराशि को जमा करवाया जाए ना जमा करने पर उन्हें बंद कराया जाए। तहसीलदार ने कर्मियों को निर्देश दिया की बकाया रॉयल्टी को दो दिन के अंदर जमा करवाने के लिए ईंट भट्ठा मालिकों से संपर्क करके उन्हें प्रेरित किया जाए। न करने पर उन्हें आरसी जारी किया जाए। इस दौरान नायब तहसीलदार महबूब आलम, संग्रह अमीन शिवसागर, राकेश गुप्ता, शहरयार, हरेंद्र कुमार आदि मौजूद रहे।