फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मिक्सर मशीन की चपेट से बालक की मौत

विज्ञापन
मृतक रंजीत की फाइल फोटो। - फोटो : KHALILABAD
विज्ञापन
मिक्सर मशीन की चपेट से बालक की मौत
विज्ञापन

बिगरामीर का रहने वाला रंजीत कक्षा चार का छात्र था
संवाद न्यूज एजेंसी
सेमरियावां। क्षेत्र के सेमरियावां-टेमारहमत मार्ग पर स्थित बिगरामीर गांव के पास शुक्रवार को मिक्सर मशीन की चपेट में आने से साइकिल सवार बालक की मौत हो गई। सूचना पर पुलिस ने चालक समेत मिक्सर मशीन को कब्जे में ले लिया है। बालक की मौत से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।
विज्ञापन

क्षेत्र के बिगरामीर का रहने वाला 11 वर्षीय रंजीत कुमार पुत्र मनोज कुमार कक्षा चार का छात्र था। शुक्रवार को वह साइकिल लेकर घर से बाहर खेलने गया था। बिगरामीर प्राथमिक विद्यालय के पास सेमरियावां-टेमारहमत मार्ग पर तेज रफ्तार मिक्सर मशीन ने रंजीत को अपनी चपेट में ले लिया। हादसे में वह घायल हो गया। परिजन घायल को बस्ती अस्पताल ले गए, जहां उसकी मौत हो गई। इधर, गांव वालों ने घेरेबंदी कर वाहन चालक को पकड़कर पुलिस को सौंपा। रंजीत मां-बाप का इकलौता बेटा था। उसकी तीन साल की बहन रिया है। माता रीना देवी का रो-रोकर बुरा हाल है। एसओ सर्वेश राय ने बताया कि पीड़ित परिजनों की तरफ से तहरीर मिलने पर केस दर्ज किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें