फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: 17 किसानों के घर जाकर खरीदा 22 मीट्रिक टन गेहूं

Mon, 14 Apr 2025 11:12 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
विज्ञापन
नवीन मंडी में गेहूं की खरीद करते अ​धिकारी
विज्ञापन
संतकबीरनगर। जिले के गेहूं क्रय केंद्रों पर किसानों के गेहूं की खरीद जारी है। किसान अपने गेहूं बेच रहे हैं। इसके लिए जिले में कुल 48 क्रय केंद्र बने हैं। अब तक कुल 180 किसानों ने गेहूं बेचा है जिसमे से 17 किसानों के घर जाकर अधिकारियों ने गेहूं की खरीद की है। अब तक 825 मीट्रिक टन (एमटी) गेहूं की खरीद हो चुकी है।
विज्ञापन

जिले में गेहूं खरीद के लिए कुल 48 क्रय केंद्र बनाए गए हैं। इसमें खाद्य विभाग की विपणन शाखा (एफसीएफ) का 22 केंद्र, भारतीय खाद्य निगम (एफसीआई) का तीन, उत्तर प्रदेश सहकारी संघ (पीसीएफ) का 22 केंद्र और उत्तर प्रदेश कृषि उत्पादन मंडी समिति का एक केंद्र शामिल है। इन केंद्रों पर 17 मार्च से गेहूं खरीद शुरू हुई है। अब तक 180 किसानों से कुल 825 मीट्रिक टन गेहूं की खरीद हो चुकी है।
इसमें विपणन विभाग के अधिकारी और कर्मचारी 17 किसानों के घर जाकर 22 मीट्रिक टन गेहूं की खरीद किए हैं। यहीं नहीं विपणन शाखा के अधिकारी और कर्मचारी मोबाइल वैन के जरिए गांव-गांव जाकर किसानों से गेहूं खरीद की अपील कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें