फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: देर रात पिता के पास मिले दोनों लापता मासूम

Sun, 23 Mar 2025 11:33 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
विज्ञापन
मां के साथ दोनों बच्चे।
विज्ञापन
संतकबीरनगर। कोतवाली खलीलाबाद के औरंगाबाद से शनिवार को दो मासूमों के संदिग्ध परिस्थितियों में लापता होने के बाद मासूमों की तलाश में पूरा पुलिस महकमा लग गया। पूरी रात पुलिस की टीमें अधिकारियों की निगरानी में सक्रिय हुईं। एसपी खुद मामले की निगरानी कर रहे थे। नतीजा यह हुआ कि मासूमों को देर रात बरामद कर लिया गया।
विज्ञापन

बता दें कि औरंगाबाद गांव में शनिवार को दिन में एक बजे के करीब गांव के निवासी मोहम्मद अयूब का पांच वर्षीय पुत्र नदीम और तीन वर्षीय पुत्र आरिफ घर के बाहर खेल रहे थे। करीब एक घंटे बाद बच्चों की मां उन्हें ढूंढते हुए बाहर निकली तो बच्चे नहीं थे। रात साढ़े आठ बजे के करीब परिजनों ने इसकी सूचना कोतवाली पुलिस को दी। पुलिस अज्ञात पर केस दर्ज कर बच्चों की तलाश में जुट गई।
पुलिस ने देर रात करीब 12 बजे के करीब धनघटा थाना क्षेत्र के रामपुर बाराकोनी चौराहे के पास से बच्चों को पिता के पास से बरामद किया। पूछताछ में पिता अय्यूब ने बताया कि उनकी पत्नी से विगत कुछ दिनों से आपसी संबंध ठीक नहीं है। जिसकी वजह से बिना किसी को बताए बच्चों को लेकर एक परिचित के वहां धनघटा चला गया था। पुलिस ने दोनों बच्चों को मां को सौंप दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें