संतकबीरनगर। आंगनबाड़ी कर्मचारी एवं सहायिक एसोसिएशन के बैनर तले आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं का एक गुट जहां 34 वें दिन भी हड़ताल पर रहकर परियोजना कार्यालयों पर धरना जारी रखा वहीं दूसरे गुट ने भी रविवार को हड़ताल शुरू कर दी और सीडीपीओ कार्यालयों पर धरना देकर सरकार को जमकर कोसा।
आंगनबाड़ी कर्मचारी एवं सहायिका एसोसिएशन के बैनर तले आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं एवं सहायिकाओं ने 34 वें दिन रविवार को बाल विकास परियोजना कार्यालय खलीलाबाद पर ब्लाक अध्यक्ष विजय लक्ष्मी गौंड की अध्यक्षता में धरना दिया। संचालन शहर अध्यक्ष आरती वर्मा ने किया।
इस दौरान आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं व सहायिकाओं ने कहा कि सरकार पर वादा खिलाफी कर रही है। यदि आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को राज्य कर्मचारी का दर्जा नहीं दिया गया तो आर-पार की लड़ाई लड़ी जाएगी। जिलाध्यक्ष सरोज सिंह ने कहा कि सरकार अपना वादा भूल गई है।
सरकार ने वादा किया था कि आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं व सहायिकाओं को राज्य कर्मचारी का दर्जा दिया जाएगा और मानदेय में बढोत्तरी की जाएगी। इसके लिए 120 दिन का समय निर्धारित किया था, लेकिन अभी तक कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया। उन्होंने कहा कि 23 अक्टूबर को लखनऊ धरना में बड़ी संख्या में आंगनबाड़ी कार्यकर्ता शामिल होंगी।
धरना में अशोक आर्य, उषा चौधरी, अशोक राय, रघुनाथ प्रसाद, शिव बचन विश्वकर्मा, वीरेंद्र चौधरी, तारा देवी, सरोज वर्मा, मीरा चौधरी, विमला शर्मा, शशिकला, बासमती, लालमती, सुमन, रीता, सुनीता, कृष्णा देवी, निकहत जहां, दौपदी, अनारकली, ज्ञानमती, गिरिजा, मीरा गुप्ता, शारदा देवी, शोभा यादव, शारदा देवी, मिथिलेश, राजमती, विजय लक्ष्मी यादव, श्यामकली, सुनीता गौड़, महेश्वरी, इसरावती, शांति गुप्ता, सुमन देवी सहित तमाम लोग उपस्थित रहे।
आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने शुरू की कलम बंद हड़ताल
संतकबीरनगर। आंगनबाड़ी संगठन के दूसरे गुट महिला आंगनबाड़ी कर्मचारी संघ के आह्वान पर आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं व सहायिकाओं ने रविवार को कलमबंद हड़ताल की शुरुआत की। इस दौरान परियोजना कार्यालयों पर अनिश्चितकालीन धरना शुरू किया है। खलीलाबाद में संघ के जिला संरक्षक अयोध्या प्रसाद, जिलाध्यक्ष मंजू देवी, कार्यवाहक जिलाध्यक्ष नीरू मिश्रा ने कहा कि सरकार ने 120 दिन में वादा पूरा करने का आश्वासन दिया था। कई बार की वार्ता के बाद भी कोई कदम नहीं उठाया गया। ऐसे में धरना देने को मजबूर होना पड़ा है।
धनघटा प्रतिनिधि के अनुसार, नाथनगर सीडीपीओ कार्यालय पर ब्लॉक अध्यक्ष रानी दूबे के नेतृत्व में कलम बंद हड़ताल शुरू की गई। उन्होंने कहा कि उनकी तेरह सूत्री मांग पत्र को प्रदेश सरकार ने अपने घोषण पत्र में पूरा करने का वादा किया था। लेकिन प्रदेश सरकार ने उसे पूरा नहीं किया।
ऐसे में जब तक आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को राज्य कर्मचारी व 15 हजार का मानदेय सरकार देने की घोषणा नहीं कर देती तब तक हड़ताल जारी रहेगी। इस दौरान बीना श्रीवास्तव, विजय लक्ष्मी ओझा, शांति गौतम, रूमा देवी, अन्नपूर्णा, पुष्पा शुक्ला, सुमित्रा, शेषमती देवी, सरोज देवी, सविता देवी, बिन्दू मौर्या, शिवमती यादव, प्रभावती, कृष्णवती देवी, चंद्रकला द्विवेदी, उमा मिश्रा, कृष्णवती देवी, नीलम पांडेय, अनीता देवी, कृष्ण देवी, उषा देवी, सरिता देवी आदि मौजूद रही।