फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आशा कार्यकर्ताओं ने मांगा राज्य कर्मचारी का दर्जा

Sun, 22 Oct 2017 11:23 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
जूनियर हाई स्कूल में बैठक कर रणनीति बनाती आशा कार्यकर्ता। - फोटो : अमर उजाला ब्‍यूूराो
विज्ञापन
संतकबीरनगर। आशा कर्मचारी यूनियन की रविवार को जूनियर हाईस्कूल खलीलाबाद के परिसर में जिलाध्यक्ष सरोज यादव की अध्यक्षता में बैठक हुई, जिसमें आशा कार्यकर्ताओं को राज्य कर्मचारी का दर्जा तथा सुनिश्चित मानदेय दिए जाने की मांग की गई। इस दौरान आशा कार्यकर्ताओं ने कहा कि यदि मांगेे पूरी नहीं हुई तो आंदोलन किया जाएगा।  
विज्ञापन


जिलाध्यक्ष सरोज यादव ने कहा कि योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में प्रदेश में भाजपा की सरकार बनने के बाद मांगों को पूरा करने का सिर्फ आश्वासन दिया जा रहा है, लेकिन अभी तक कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया। उन्होंने कहा कि अब सरकार से विश्वास उठने लगा है।

यदि सरकार ने शीघ्र ही आशा कार्यकर्ताओं को राज्य कर्मचारी का दर्जा व सुनिश्चित मानदेय की घोषणा नहीं करती है तो वृहद आंदोलन छेड़ा जाएगा। उन्होंने आशा कार्यकर्ताओं को एकजुट होकर संघर्ष के लिए तैयार रहने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि आशा कार्यकर्ता स्थानीय स्तर पर समय से भुगतान नहीं किया जा रहा है।
विज्ञापन


ऐसे में विभागीय अधिकारियों को भुगतान सुनिश्चित कराना चाहिए। बैठक में मीरा चौधरी, उषा शर्मा, संजना मिश्रा, चित्रकला पांडेय, बिंदु देवी, अनीता देवी, संजू प्रभा, मीना देवी, गायत्री देवी, निर्मला पांडेय, कमलावती देवी, आरती देवी, बीना पाल, इंद्रावती पांडेय, सीमा चौधरी, सरिता देवी, रीता देवी, सुभाष उपाध्याय, जय प्रकाश, अजय पांडेय, चंद्रभान, देवेेंद्र पांडेय, हसमुख शर्मा, कमल जी, गीता गुप्ता, संध्या यादव, प्रमीला यादव, कैलाशी देवी, मीरा देवी, सुनीता देवी, विमला देवी, संयोगिता देवी आदि उपस्थित रहे।  
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें