फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

केंद्र सरकार के आठ साल पूरे होने पर पुस्तक का विमोचन

विज्ञापन
भाजपा कार्यालय पर सदर विधायक और जिलाध्यक्ष ने प्रेस वार्ता किया,इस दौरा पुस्तक दिखाते हुए।संवाद - फोटो : KHALILABAD
विज्ञापन
केंद्र सरकार के आठ साल पूरे होने पर पुस्तक का विमोचन
विज्ञापन

- भाजपा ने समाज के अंतिम पायदान तक के लाभार्थियों को पहुंचाया लाभ : जगदंबा
संवाद न्यूज एजेंसी
संतकबीरनगर। केंद्र की मोदी सरकार के आठ साल पूरा होने पर शुक्रवार को भाजपा कार्यालय पर उपलब्धियों से संबंधित पुस्तक का विमोचन किया गया। भाजपा जिलाध्यक्ष जगदंगा लाल श्रीवास्तव और सदर विधायक अंकुर राज तिवारी ने एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर बधाई दी।
विज्ञापन

जिलाध्यक्ष जगदंबा लाल श्रीवास्तव ने कहा कि केंद्र सरकार के जरिए तमाम जन कल्याकाणी योजनाएं चलाई जा रही हैं। भाजपा ने आठ साल सेवा सुशासन, गरीब कल्याण योजना के तहत कार्य करते हुए समाज के अंतिम पायदान व अंतिम लाभार्थी तक योजनाओं का लाभ पहुंचाने का कार्य किया है। शासन के जरिए चलाई जा रही जन कल्याणकारी योजनाएं जैसे प्रधानमंत्री गरीब कल्याण योजना, पीएम आवास योजना, स्वच्छ भारत योजना, हर घर को नल से जल योजना, पीएम किसान सम्मान निधि, पीएम फसल बीमा योजना को पारदर्शी तरीके से विकास की रफ्तार को आगे बढ़ाया जा रहा है। सदर विधायक अंकुर राज तिवारी ने कहा कि केंद्र सरकार की दी गई सहायता राशि जनता के खातों में पहुंचती है। किसान सम्मान निधि योजना की हर तरफ तारिफ हो रही है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भ्रष्टाचार मुक्त शासन की मदद से न केवल देश में सबका विकास किया अपितु विदेश में भी भारत को गौरवान्वित कराया है। इस दौरान क्षेत्रीय उपाध्यक्ष संजीव राय, गणेश पांडेय, कौशलेंद्र सिंह दीपू, ज्ञानेंद्र मिश्रा, अनिल पांडेय, श्रवण अग्रहरि, ब्रह्मानंद पांडेय, सतविंदर पाल जज्जी, हैप्पी राय समेत अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें