हर विधानसभा में 75 हजार सदस्य बनाएगी बसपा
- बैठक में सदस्यता अभियान पर हुई चर्चा
संवाद न्यूज एजेंसी
संतकबीरनगर। बहुजन समाज पार्टी की विधानसभा स्तरीय बैठक शुक्रवार को धौरहरा स्थित कार्यालय पर हुई। बैठक में विधानसभा स्तर पर 75 हजार सदस्य बनाने पर रणनीति तय की गई।
पूर्व विधायक व मंडल प्रभारी भगवान दास ने कहा कि बहुजन समाज पार्टी को जमीनी स्तर पर काम करने व पार्टी की गतिविधियों को आगे बढ़ाने व आगामी चुनाव को देखते हुए हर विधानसभा क्षेत्र में 75 हजार सदस्य बनाने का अभियान चलाया जा रहा है। पूर्व एमएलसी मंडल प्रभारी लालचंद निषाद ने कहा कि बसपा एक सोच व विचारधारा है। कांशीराम साहब के संघर्षों को याद दिलाते हुए कहा कि हर परिस्थिति में कार्य करने की आवश्यकता है। बैठक में जिलाध्यक्ष धर्मदेव प्रियदर्शी, बामसेफ जिलाध्यक्ष हीरा लाल भारती, ओम प्रकाश, उपाध्यक्ष कुलदीप मणि मिश्रा, जिला सचिव अवनीश कुमार, अनिरुद्ध कुमार, विजय कुमार ,अच्छेलाल, बलिराज, रामवृक्ष राज, ब्रहमदेव चौधरी, कमलेश कुमार, राजाराम निषाद, सुरेश कुमार मौर्य, शैलेश, धनंजय सिंह, सेक्टर अध्यक्ष संदीप कुमार, सतेंद्र कुमार, डॉ. विंदु प्रसाद, रवि कुमार समेत अन्य मौजूद रहे।