महुली क्षेत्र के परशरामपुर के पास घायल को ले जाते लोग-स्रोत ग्रामीण
धनघटा। महुली थाना क्षेत्र के परशुरामपुर साधन सहकारी समिति के निकट बुधवार की शाम को अनियंत्रित बोलेरो दो बाइक को टक्कर मारकर ई-रिक्शा से भिड़ गई। हादसे में छह लोग घायल हो गए। तीन लोगों की हालत नाजुक होने पर जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।
बता दें कि धनघटा-खलीलाबाद मार्ग पर परशुरामपुर सहकारी समिति के निकट बुधवार शाम में एक बोलेरो तीव्र गाती से विश्वनाथपुर की तरफ से नाथनगर की ओर जा रही थी। अचानक बोलेरो अनियंत्रित होकर दो बाइक को टक्कर मार भागने के प्रयास में चालक ने ई-रिक्शा में टक्कर मार दी, इससे ईरिक्शा पलट गया। दुर्घटना में हेमंत(20) पुत्र रविन्द्र निवासी निहैला थाना धनघटा, शिव नारायण (25) पुत्र चन्द्रिका प्रसाद ग्राम एकमा कोतवाली खलीलाबाद व करुणा (30) पुत्र जगरनाथ निवासी ओझापट्टी व तीन अन्य घायल हो गए। उनका नाम पता नहीं चल सका। संवाद