फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: कुआनो नदी किनारे मिला शव, शिनाख्त नहीं

Sun, 12 Jul 2026 12:16 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
महुली। स्थानीय थाना क्षेत्र में शनिवार को साखी और सिरसी गांव के बीच कुआनो नदी किनारे एक क्षत-विक्षत शव मिलने से क्षेत्र में हड़कंप मच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने आसपास के ग्रामीणों की मदद से शव की पहचान कराने का प्रयास किया, लेकिन शिनाख्त नहीं हो सकी। ग्रामीणों ने नदी में शव उतराता देखा शोर मचाया। देखते ही देखते सिरसी, साखी समेत आसपास के गांवों के लोग मौके पर जुट गए। सूचना मिलने पर महुली पुलिस भी मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी।
विज्ञापन

महुली एसओ दुर्गेश कुमार पांडेय ने बताया कि शव काफी क्षत-विक्षत अवस्था में मिला है और प्रथम दृष्टया करीब दो सप्ताह पुराना प्रतीत हो रहा है। शव लगभग 40 वर्षीय व्यक्ति का लग रहा है। युवक ने चेकदार शर्ट पहन रखी थी तथा दोनों बाजुओं पर धार्मिक टैटू गुदे हैं।
पुलिस ने शव की पहचान कराने के लिए आसपास के लोगों से पूछताछ की, लेकिन कोई सफलता नहीं मिली। एसओ ने बताया कि शिनाख्त के लिए उसकी तस्वीर सोशल मीडिया पर साझा कर लोगों से पहचान कराने की अपील की गई है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें