फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रैक के बीच में फंसी नीली बत्ती लगी कार

Sun, 07 Aug 2016 11:55 PM IST
sant kabir nagar 
विज्ञापन
 रविवार रात करीब साढ़े आठ बजे नीली बत्ती लगी कार रेलवे क्रॉसिंग के ट्रैक के बीच में फंस गई। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
 रविवार रात करीब साढ़े आठ बजे नीली बत्ती लगी कार रेलवे क्रॉसिंग के ट्रैक के बीच में फंस गई। इससे करीब आधे घंटे तक अफरा तफरी की स्थिति रही।
विज्ञापन


दरअसल, गोरखपुर के राजेंद्रनगर निवासी और वर्तमान में आजमगढ़ में तैनात असिस्टेंट कमिश्नर वाणिज्य कर विनय पांडेय निजी कार से परिवार के साथ आजमगढ़ जा रहे थे। उन्हें जिले के बिडहर घाट होते हुए आजमगढ़ जाना था। अभी वे खलीलाबाद के त्रिपाठी मार्केेट स्थित रेलवे क्रॉसिंग पर पहुंचे थे कि यहां गिट्िटयां उखड़ी होने के कार ट्रैक के बीच फंस गई। इससे वहां अफरातफरी मच गई।
विज्ञापन


गेटमैन से इसकी सूचना स्टेशन मास्टर को दी, वहीं पहले तो आसपास के लोगों की मदद से कार को बाहर निकालने की कोशिश की गई। कामयाबी न मिलने पर स्थानीय सभासद वीरेंद्र यादव ने ट्रैक्टर मंगवाया और रस्सी से बांधकर कार को बाहर निकाला गया। इसके बाद विनय पांडेय आजमगढ़ रवाना हुए। वहीं लोगों ने राहत की सांस ली। हालांकि इस बीच कोई ट्रेन न होने से आवागमन बाधित नहीं हुआ। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें